×

चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक पार्टियों का जनसम्पर्क हुआ तेज । कांग्रेस के पूर्व काबिना मंत्री महेंद्र सिंह महरा ने गुमदेश में तो भाजपा द्वारा चराल क्षेत्र में किया गया डोर टू डोर जनसंपर्क।

चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक पार्टियों का जनसम्पर्क हुआ तेज । कांग्रेस के पूर्व काबिना मंत्री महेंद्र सिंह महरा ने गुमदेश में तो भाजपा द्वारा चराल क्षेत्र में किया गया डोर टू डोर जनसंपर्क।

खबरे शेयर करे :

  • *मेरो पहाड़*

चम्पावत – चुनाव नजदीक आते ही राजनैतिक पार्टियों का जनसम्पर्क हुआ तेज। कांग्रेस से महेंद्र सिंह महरा ने तो भाजपा द्वारा पदाधिकारी यो ने किया डोर टू डोर जनसम्पर्क । कांग्रेस की ओर से पूर्व काबिना मंत्री महेंद्र सिंह महरा आज गुमदेश क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को विजयी बनाने की अपील की। अपनी विशिष्ट कार्य संस्कृति एवं आत्मीय स्वभाव वाले श्री मेहरा का सभी स्थानों में लोगों ने गुमदेश क्षेत्र की लोक परंपरा के अनुसार स्वागत किया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शैलेंद्र राय, ओंकार धोंनी, निक्कू जोशी, गुमान सिंह धोंनी, प्रेम सिंह, खीम सिंह धोंनी, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भगत राम आदि तमाम लोग साथ चल रहे हैं। श्री महरा ने कांग्रेस प्रत्याशी को एक प्रखर वक्ता व संघर्षशिल नेता बताते हुए कहा कि एक सांसद एवं राज्यसभा सांसद होते हुए उन्होंने क्षेत्र के लिए तमाम ऐसे कार्य किए हैं जिसके लिए उन्हें सदा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा इस सैनिक बाहुल क्षेत्र के लोगों से सेना का अधिक महत्व कौन जानता है ? जहां के हर घर की मां ने देश की सुरक्षा के लिए अपने बेटे को फौज में भेजा हुआ है। मौजूदा सरकार ने अग्निवीर योजना लागू कर वीर जवानों के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ करने की कोशिश की है उसे देखते हुए भाजपा को सबक सिखाना जरूरी है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि उसके सत्ता में आने के बाद अग्निवीर योजना को पूरी तरह समाप्त कर पूर्व की तरह सैनिकों का सेवाकाल निर्धारित किया जाएगा।
उन्होंने भ्रमण के दौरान लोगों को कांग्रेस के घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी ने हर वर्ग को सम्मानजनक ढंग से जीवन जीने के अवसर दिए हैं। श्री महरा ने गुमदेश के प्रसिद्ध चौमूं देवता मंदिर में दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना की। श्री महरा ने पुलहिंडोला से अपना भ्रमण शुरू किया तथा चमदेवल, शिलिंग, चौपाता, नवेलटुकरा, बसकुनी, जाख, जिंडी आदि गांवों में जन संपर्क किया तथा लोगों को सनातन नव वर्ष की बधाई दी। गुमदेश क्षेत्र के लोग आए दिन यहां के प्रसिद्ध चैतोला मेले की तैयारी में जुटे हुए हैं। मुख्य मेला ठीक 19 अप्रैल को होगा, इसी दिन मतदान भी होगा। श्री महरा ने मेले में पूर्वजों की विरासत को आज तक सुरक्षित रखते आने के लिए उन्हें बधाई देते हुए लोगों से अपील की वह अपनी आस्था के साथ लोकतंत्र का पर्व भी एक साथ मनाते हुए अवश्य मतदान करे।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी बनबसा टनकपुर चंपावत लोहाघाट पार्टी क्षेत्र में घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए वोट मांगेद


खबरे शेयर करे :