×

नशे के विरुद्ध चंपावत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

नशे के विरुद्ध चंपावत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

 

*मेरो पहाड़*
चंपावत/टनकपुर।नशे के विरुद्ध चंपावत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। एसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार चलाए जा रहे आपरेशन क्रैक डाउन के तहत पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 13.26 ग्राम स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसबी के जवान भी शामिल रहे।
शनिवार को पुलिस टीम ने प्रभारी एसएचओ बी एस बिष्ट के निर्देशन चेकिंग अभियान चलाए। इस दौरान पुलिस टीम ने एसएसबी चेकपोस्ट से आगे अभियुक्त जीवन भट्ट पुत्र किशन भट्ट उम्र 19 वर्ष, निवासी ब्रह्मम्म देब, कंचनपुर वार्ड 9 थाना महेंद्र नगर नेपाल के कब्जे से 13.26 ग्राम स्मैक बरामद की और उसे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कोतवाली टनकपुर ओमप्रकाश, कांस्टेबल विक्रम बिष्ट, गुलाम जिलानी व एसएसबी की टीम में हेड कांस्टेबल GD अशोक कुमार, कांस्टेबल GD पंकज कुमार, कांस्टेबल GD दिनेश कुमार, कांस्टेबल GD मनोज कुमार शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

बनबसा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई बाइक चोरी करने वाले अभियुक्त को पकड़ लिया गया है।

Next post

बिजली ठेकेदार ने पूर्णागिरि धर्मशाला संचालको पर अवैध रूप से बिजली चोरी करने का लगाया आरोप । हजारों रुपये के नुकसान होने पर आरोपियों के खिलाफ मेला मजिस्ट्रेट से की कार्यवाही करने की मांग ।