×

टनकपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

टनकपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

टनकपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

*मेरो पहाड़*
चंपावत/टनकपुर – जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्र में मनोज सिंह महर पुत्र श्री जमन सिंह महर, निवासी ग्राम उचौली गोठ थाना टनकपुर जनपद चंपावत द्वारा थाना टनकपुर में तहरीर देते हुए सूचना दी गई की अज्ञात अभियुक्त द्वारा उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल नंबर uk03b 0144 को चोरी कर लिया गया है । उक्त सूचना पर तत्काल थाना टनकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 59 / 2024 धारा 379 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक कमलेश जोशी के सुपुर्द की गई।पुलिस अधीक्षक चंपावत, अजय गणपति के निर्देशानुसार त्वरित घटना का अनावरण किया जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुपालन में घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई। आज थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा कुशल सुराग रशि पता रशि करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत *सीसीटीवी कैमरा की मॉनीटरिंग* कर उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अरविंद कुमार श्रीवास्तव पुत्र सतपाल श्रीवास्तव, निवासी ग्राम इनायतपुर थाना निगोही जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को शारदा बैराज टनकपुर क्षेत्र से मैं चोरी की मोटरसाइकिल* होंडा शाइन रजिस्ट्रेशन नंबर uk03b 0 144 के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त से बरामद गी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 411 भादवी की वृद्धि की गई है अभियुक्त को आज रिमांड हेतु माननीय न्यायालय टनकपुर पेश करवाया जाएगा ।
पुलिस टीम मे बीएस बिष्ट प्रभारी थाना टनकपुर (2) उप निरीक्षक कमलेश जोशी थाना टनकपुर (3) कांस्टेबल 05 नासिर हुसैन थाना टनकपुर (4) कांस्टेबल 109 शाकिर अली थाना टनकपुर।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

पिथौरागढ़ के चैतुलाधार के निकट बीते छः रोज पूर्व दुर्घटनाग्रस्त वाहन से लापता पूर्ति निरिक्षक सहित दो लोगों का अभी तक नही लगा पता ।पुलिस ,एसएसबी, व आईटीबीपी की संयुक्त टीमों द्वारा खोजबीन जारी ।

Next post

बनबसा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई महिला से गहने लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार 100 सीसी टीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता।