चम्पावत पुलिस की टैक्सी वाहन चालकों को हिदायत – न करे रोड़वेज परिसर के यात्रियों से छीनाझपटी।





*मेरो पहाड़*
चम्पावत – जिले में लगातार टैक्सी चालकों द्वारा यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायतों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा चम्पावत जिले के टनकपुर व लोहाघाट बस अड्डे में टैक्सी स्टैंड के पदाधिकारी और टैक्सी स्टैंड वाहन चालकों के साथ गोष्ठी कर निर्देशित किया गया है कि सभी वाहन चालक रोडवेज बस अड्डे के आसपास के यात्रियों से छीना झपटी करके अपने वाहनों में नही बैठायेंगे और न ही अपने वाहन को रोडवेज परिसर में पार्क करेगें। सभी वाहन चालक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करेंगे । शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।






