×

पूर्णागिरि मन्दिर द्वार भैरव मंदिर क्षेत्र में पुलिस ,सुरक्षा बलों द्वारा मेला क्षेत्र में कि गई सघन चेकिंग बाहरी स्थानों से आये दर्जनों अपरिचित व्यक्तियों का सत्यापन कर कारोबारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

पूर्णागिरि मन्दिर द्वार भैरव मंदिर क्षेत्र में पुलिस ,सुरक्षा बलों द्वारा मेला क्षेत्र में कि गई सघन चेकिंग बाहरी स्थानों से आये दर्जनों अपरिचित व्यक्तियों का सत्यापन कर कारोबारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

  1. मेरो पहाड़

    पूर्णागिरि( चम्पावत) – माँ पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी । जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है ।पूर्णागिरि मन्दिर द्वार भैरव मंदिर क्षेत्र में पुलिस ,अग्निशमन दल व सशस्त्र सीमा बल द्वारा मेला क्षेत्र में कि गई सघन चेकिंग बाहरी स्थानों से आये दर्जनों अपरिचित व्यक्तियों का सत्यापन कर कारोबारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये । भैरव मंदिर अस्थाई थाने के थानाध्यक्ष हेमंत सिंह कठेत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के दिशा निर्देशों व सीओ टनकपुर की देखरेख में मेले के दौरान आसामाजिक व आवांछित तत्वों पर नजर रखे जाने, आवांछित गतिविधियों पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाये जाने, बाहरी जनपदों व राज्यों से आये 50 से अधिक अपरिचित व्यक्तियों का सत्यापन करने के साथ ही समस्त धर्मशालाओं, होटल दुकान संचालकों को सुरक्षा, क़ानून व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये साथ ही गर्मी बढ़ने के कारण अग्निशमन उपकरणों (Fire Extinguishers) के संचालन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। हेमंत सिंह कठेत अस्थाई थाना भैरव मंदिर ने बताया कि दौराने संयुक्त गश्त व चेकिंग माँ पूर्णगिरी क्षेत्र में बाहरी जनपदों व राज्यों से आये कुल 50 अपरिचित व्यक्तियों के सत्यापन भी किया गया। उन्होंने बताया कि माँ पूर्णागिरि मेले में कानून व शांति व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत निरन्तर गश्त व सघन चेकिंग जारी रहेगी । इस दौरान पुलिस, अग्निशमन दल व एसएसबी के जवान मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

भीषण आगजनी से 3 मवेशी जिंदा जले लाखों की संपत्ति खाक

Next post

बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डेरे के सेवादार ने की थी हत्यारो की मदद।मुख्य दोनों आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर।