मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चंपावत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही स्मैक व देशी शराब सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार ।






*मेरो पहाड़*


चम्पावत – मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चंपावत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही स्मैक व देशी शराब सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार किया कारवाही कब तहत जिले के टनकपुर व पाटी क्षेत्र अंतर्गत 2.25 ग्राम स्मैक व 58 बोतल अवैध देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार । जिले के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निर्विघ्न, स्वतंत्र व भयमुक्त सम्पन्न कराए जाने के क्रम में जनपद चंपावत में प्रभावी आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रुप से पालन कराते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने के तहत चंपावत के थाना टनकपुर व पाटी थाना क्षेत्र से 03 अलग-अलग मामलों में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.25 ग्राम स्मैक तथा 58 बोतल अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिसमे थाना टनकपुर क्षेत्र से अभियुक्त उस्मान पुत्र अनीश अहमद, उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4, रेलवे कॉलोनी, थाना टनकपुर के कब्जे से 2.25 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। तो वही थाना टनकपुर क्षेत्र से एक अन्य अभियुक्त महेश सिंह पुत्र माधव सिंह, निवासी उचौली गोठ थाना टनकपुर के कब्जे से 12 बोतल अवैध देशी शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया दूसरी ओर पाटी क्षेत्र से अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र दीवान सिंह,निवासी ग्राम मंगललेख, थाना पाटी के कब्जे से 46 बोतल अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।












