×

शराब तस्कर निकला पानसिंह की हत्या का अभियुक्त ।

शराब तस्कर निकला पानसिंह की हत्या का अभियुक्त ।

*मेरो पहाड़*

पाटी (चम्पावत) – होली पर्व पर पाटी के मंगललेख क्षेत्र में पान सिंह की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार किया गया है । पकड़ा गया अभियुक्त शराब तस्कर भगवान सिंह पुत्र मदन सिंह निकला । पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने आज प्रैस वार्ता में जानकारी दी कि मंगललेख में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। शव ग्राम मंगललेख, निवासी पान सिंह बिष्ट पुत्र कैलाश सिंह बिष्ट, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कोरंगा द्वारा घटना की जाँच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया कि कुन्दन सिंह पुत्र गंगा सिह ग्राम मंगललेख थाना पाटी ने थाना पाटी द्वारा दाखिल प्रार्थना पत्र में बताया कि। उसके खुद के भतीजे मृतक पान सिंह पुत्र कैलाश सिह निवासी ग्राम मंगललेख थाना पाटी की दिनांक 26.03.2024 की रात्रि 11.00 बजे से 12:00 बजे के बीच विपक्षी 01- भगवान सिंह पुत्र मदन सिह तथा, 02- कृष्ण सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी ग्राम मंगललेख पर हत्या करने के आरोप लगाया। जिस पर दाखिला तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक बताया कि उन्होंने खुद अभियोग के तहत घटनास्थल का निरीक्षण किया गया साथ ही थानाध्यक्ष पाटी को उक्त अभियोग में उत्कृष्ट विवेचना करते हुए शीघ्र निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त के क्रम में अभियोग के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.03.2024 को संदिग्ध भगवान सिंह पुत्र श्री मदन सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम मंगललेख, थाना पाटी जनपद चम्पावत से पूछताछ की गयी। जिसमें संदिग्ध भगवान सिंह उपरोक्त द्वारा घटना करते हुए मृतक पान सिंह की दिनांक 26.03.2024 की रात्रि में मफलर से गला घोटकर हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया गया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

टनकपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है हाथियों का आतंक । खड़ी फसल के साथ ही ग्रामीणों के आशियाने भी हुए असुरक्षित ।

Next post

टनकपुर मेला क्षेत्र में समय समय पर कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को लेकर टनकपुर के व्यापारियों ने सौपा ईओ नगर पालिका को ज्ञापन ।