चैत्र नवरात्र में उमड़ा पूर्णागिरि मन्दिर में श्रद्धालुओं का सैलाब ।









*मेरो पहाड़*
टनकपुर (चम्पावत)चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां पूर्णागिरि मन्दिर में दर्शन व पूजन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। हजारों की सँख्या में श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में दर्शन व पूजन किये ।इस अवसर पर प्रदेश के साथ ही उत्तरप्रदेश , नेपाल के विभिन्न स्थानों से लोग कतार लगाकर खड़े रहे । मां पूर्णागिरि का0 धाम 9 शक्तिपीठों में से एक धाम माना जाता है यहां पर भारत के साथ-साथ नेपाली मूल से भी भक्त मां पूर्णागिरि के दर्शन करने के लिए आते हैं जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है मां पूर्णागिरि उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करती है आपको बता दे कि पिछले वर्षों से इस वर्ष भक्त जनों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है और भक्तों का कहना है कि इस वर्ष मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र होने के कारण यहां पर रोड़ों की व्यवस्था बहुत अच्छी हो रही है वह अन्य सुविधाएं भी अच्छे से मिल पा रही हैं बाहर से आए भक्त जनों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद जताया कि उनके द्वारा मां पूर्णागिरि के दर्शन को आने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधा माहिया कराई जा रही है साथी आपको बता दे की नवरात्र के मध्य नजर रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी फोर्स को बढ़ाया गया है वह साथ ही मेला कमेटी भी सक्रिय भूमिका से कार्य कर रही है पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों को आदेशित किया गया है की अपनी गति पर नियंत्रण रखें नवरात्र के दौरान भीड़ अधिक हो रही है और कोई भी दुर्घटना ना हो इसके लिए सभी वाहनों को निर्देशित किया जा रहा है कि गति पर नियंत्रण रखें नशा कर वाहन ना चलाएं आने वाले श्रद्धालु से अच्छा व्यवहार बनाएं साथी आपको बता दें की यह मेल पहले मात्र तीन माह के लिए चलाया जाता था लेकिन मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष मेले के शुभारंभ के दौरान इस मेले को वर्ष भर चलने की बात कही थी और उसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अथक प्रयास भी किया जा रहे हैं आपको बता दें की मां पूर्णागिरि जाने वाले यात्रियों को बरसात में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है बाटला गाड़ के समीप आने वाले बरसाती नाले में रास्ता बरसात के दिनों बंद हो जाता है इस समस्या से निजाम दिलाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एक बड़े पुल का निर्माण का कार्य जल्दी किया जाएगा






