पूर्णागिरी मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन चंद्र पाण्डेय ने लखीमपुर खीरी की महिला श्रद्धालु के गिरे हुए 7500 रुपये लौटा कर दिया ईमानदारी का परिचय।





*मेरो पहाड़*
-
पूर्णागिरि (टनकपुर)- पूर्णागिरी मंदिर के समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन चंद्र पाण्डेय ने ईमानदारी का परिचय देते हुए लखीमपुर खीरी की महिला श्रद्धालु लक्ष्मी देवी पत्नी रमेश कुमार के गिरे हुए 7500 (सात हजार पांच सौ) रुपये लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया । श्रद्धालु लक्ष्मी ने बताया कि वह माता के दर्शन के लिए पूर्णागिरी मंदिर जा रही थी की अचानक रास्ते मे उनका पर्स कहीं गिर गया ।इस कारण वह बहुत परेशान हो गई। लेकिन अंबे होटल के संचालक पंडित भुवन चंद्र पाण्डेय ने लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना दिलाकर उनका खोया पर्स सुरक्षित वापस कर ईमानदारी का परिचय दिया । उन्होंने बताया कि उक्त पर्स में सभी धनराशि सुरिक्षत थी उन्होंने भुवन पाण्डेय जी का बहुत धन्यवाद देते हुए मां पूर्णागिरि से उनकी दीर्घायु जीवन की कामना की।






