×

मां पूर्णागिरि मेले में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़ । प्रदेश के साथ साथ पड़ोसी राज्यों से टोलियों में पहुँच रहे श्रद्धालु।

मां पूर्णागिरि मेले में उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़ । प्रदेश के साथ साथ पड़ोसी राज्यों से टोलियों में पहुँच रहे श्रद्धालु।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

टनकपुर (चम्पावत) उत्तर भारत में प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले में उमड़ने लगी है श्रद्धालुओं की भीड़ । प्रदेश के साथ साथ दूसरे प्रदेशों से भी टोलियों में पहुँच रहे है श्रद्धालु । आज उतर प्रदेश के कासगंज से सैकडों की सँख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली कासगंज से पैदल यात्रा कर पूर्णागिरि मदिर पहुँचे श्रद्धालुओं ने बताया किवह टोलियां बनाकर पैदल माता के दर्शन कि पूजन को यहाँ आये है । जिसमें हर उम्र के लोग शामिल है । और वह इसके बाद नेपाल स्थित सिद्ध बाबा के दर्शन कर पैदल ही कासगंज तक जायंगे । वही मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से मेले से जुड़े लोग भी उत्साहित है । मेला समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि पूर्णागिरि मेले के दौरान प्रतिवर्ष लगभग 40 से 50 लाख लोग माता के दर्शन व पूजन के लिए यहाँ आते है उन्होंने बताया कि इस वर्ष इसमे इजाफा होने की सम्भावना है। मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया । पुलिस द्वारा लगातार यातायात दुरस्त करने के साथ ही श्रद्धालुओं को उनकी समस्याओं के सहयोग किया जा रहा है।


खबरे शेयर करे :
Previous post

पूर्णागिरि मेले को देखते हुए पुलिस द्वारा जागरूकता एवं सघन चेकिंग अभियान जारी । दर्जनों ओवरलोड वाहनों पर हुई चालानी कार्यवाही ।

Next post

पूर्णागिरि मेले में पुलिस बन रही श्रद्धालुओं के लिए उम्मीदों व मुस्कान की साथी अभी तक 231 गुमशुदा बच्चों व बुजुर्गों को किया परिजनों के सुपुर्द ।