पंचमी नवरात्रि में मन्दिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। मां पूर्णागिरि के धाम में हजारों स्रख्या में श्रद्धालुओं ने किये माता के दर्शन व पूजन ।






*मेरो पहाड़*
चंपावत/ पंचमी नवरात्र के अवसर पर चम्पावत जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा इस अवसरजिले विभिन्न देवी मंदिरों में लोगो द्वारा पूजा अर्चना की गयी । जिले के टनकपुर में उत्तर भारत का प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि धाम में आज पंचमी नवरात्रि के पर्व में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली वही नेपाल से यूपी से दिल्ली से कासगंज जगह-जगह से लोगों की भीड़ देखने को मिली जब हमारी श्रद्धालुओं से बात हुई तो श्रद्धालुओं का कहना है मां पूर्णागिरि का पवित्र धाम माना जाता है इस धाम में जो अपनी मनोकामनाएं लेकर आता है उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है आज हम मां पूर्णागिरि के धाम वह नेपाल सिद्ध बाबा के दर्शन करने आए हैं कहां जाता है कि मां पूर्णागिरि के धाम में दर्शन करने के बाद नेपाल सिद्ध बाबा के दर्शन भी करने जरूरी होते हैं तो हम पैदल यात्रा करते हुए वहीं पुलिस प्रशासन भी जग-जग में तैनात है और श्रद्धालुओं को रास्ता बताने के लिए और उनकी देखरेख करने के लिए 24 घंटे ड्यूटी में तैनात है






