×

पूर्णागिरि मेले के दौरान श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर जाय ताकि जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले। को लेकर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन।

पूर्णागिरि मेले के दौरान श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर जाय ताकि जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले। को लेकर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*
चंपावत- मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में माँ पूर्णागिरि मेले के दौरान श्रद्धालूओं को प्राप्त सुविधाएं मुहैया कराने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के तहत एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में पूर्णागिरि मेले की सुचारु व्यवस्थाओं के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल सहित जिला पंचायत के सदस्यों व सम्बंधित अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक कर विचार विमर्श किया गया ।नोडल अधिकारी ब्रजवाल ने कहा कि उत्तर भारत का प्रसिद्ध पूर्णागिरी मेला लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। ऐसे में हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उन्हें यहां से एक बेहद ही सुखद अनुभव देकर विदा करें, जिससे कि वह पुनः यहां आए और अन्य लोगों को भी माता पूर्णागिरि के दर्शन करने हेतु प्रेरित करें । इससे हमारी आदर्श जनपद की परिकल्पना साकार होगी तथा धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं को गति मिलेगी ।
धार्मिक पर्यटन को बढ़ाना हमारा मुख्य उद्देश्य है, स्थानीय जनता व स्थानीय व्यापारी जनों को भी पूर्णागिरि में आने वाले श्रद्धालुओं से रोजगार उपलब्ध होता है, इसलिए हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम अपनी जिम्मेदारी पूर्ण मनोयोग से निभाएं, उन्हें किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं की कमी ना हो। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत भगवत पाटनी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर,सदस्य पुष्कर कापड़ी,सरिता बोरा, दीपा जोशी, उपेंद्र सिंह महारा, सुरेंद्र सामंत, जिला पंचायत प्रतिनिधी मोहित पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

टनकपुर राजकीय महाविद्यालय छात्रा से अभद्रता पर उच्य शिक्षा निदेशालय द्वारा दो सदस्यीय जांच समिति का किया गठन ।समिति 15 दिनों के अंदर देगी अपनी रिपोर्ट ।

Next post

आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । पारम्परिक रीति रिवाज से किया गया श्रद्धालुओं का स्वागत ।