माँ पूर्णागिरि मेले के दौरान जिला पंचायत ने चलाया बृहद स्वच्छता अभियान । पूरे मेला क्षेत्र में बिखरे पड़े कूड़े को इकट्ठा कर दिया स्वच्छता का संदेश ।



*मेरो पहाड़*

माँ पूर्णागिरि मेले के दौरान जिला पंचायत द्वारा बृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । जिला पंचायत द्वारा पूरे मेला क्षेत्र में सफाई कर्मियों के माध्यम से बिखरे पड़े कूड़े को इकठ्ठा कर कूड़े का निस्तारण किया गया । जिला पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमलेश बिष्ट ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के तहत मेले के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है । इसी के क्रम में मेला क्षेत्र के शारदा घाट , बूम , ठुली गाड़, टुन्यास भैरो मन्दिर, जैसे भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर कुन्तलों कूड़े का निस्तारण किया गया । साथ ही श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है ।









