×

चंपावत के जिला युवा कल्याण अधिकारी पर दुष्कर्म का केस शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म का लगा आरोप

चंपावत के जिला युवा कल्याण अधिकारी पर दुष्कर्म का केस शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म का लगा आरोप

*मेरो पहाड़*

चंपावत। चंपावत के जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने यह शारीरिक शोषण करने का आरोप कार्रवाई एक महिला की शिकायत पर की है जिसमें उसने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने आरोप लगाया कि जिला युवा कल्याण अधिकारी 18 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। शादी की बात करने पर पत्नी से तलाक होने की बात कही गई थी लेकिन अब वह मुकर गए हैं। महिला ने दुष्कर्म के साथ ही धोखाधड़ी, मारपीट और गाली गलौच करने का भी आरोप लगाया है। बतायाजा रहा है कि उनका कुछ महीने बाद रिटायरमेंट भी होने वाला है।कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 323, 420, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई मीनाक्षी नौटियाल को सौंपी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement