×

पढ़ाई भी पोषण भी कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

पढ़ाई भी पोषण भी कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

 *मेरो पहाड़*

 

महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान।

शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग चंपावत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर गोरल चौड़ मैदान के निकट ऑडिटोरियम हॉल चंपावत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की सर्वोच्च रचना स्त्री है, जो अपने आप में सृजन की शक्ति रखती है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तथा डिटॉल इंडिया की तरफ से भी उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। इस दौरान 3 दिवसीय पोषण कार्यक्रम का भी समापन किया गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ यानी जहां पर नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।

इसके अलावा उनके द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से देश में तेजी से घट रहे हैं लिंगानुपात पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों समेत 150 से अधिक लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

लोहाघाट में प्राइमरी टीचर एशोसिएशन का जिला स्तरीय त्रिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न । केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने दिलाई नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ। 

Next post

उत्तराखंड में महिला सारथी योजना लॉन्च, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, जानिये इसकी खासियत।