×

पूर्व कैबिनेट मंत्री का भाजपा पर कटाक्ष कहा रैली ने ही दिखा दिया भाजपा को आईना।

पूर्व कैबिनेट मंत्री का भाजपा पर कटाक्ष कहा रैली ने ही दिखा दिया भाजपा को आईना।

 

*मेरो पहाड़

लोहाघाट- पूर्व काबीना मंत्री महेंद्र सिंह माहरा “महू भाई” ने भारतीय जनता पार्टी की रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता ने अभी दिखा दिया कि वह भाजपा के कितने साथ है । कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के समर्थन में कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में प्रतिभाग करने आये महरा ने कांग्रेस के कार्यकाल में हुई उपलब्धियों का जिक्र किया ।तथाकांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जी जान से जुटने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की व भाजपा शासन में लोगों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया । महरा ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जी जान से जुटने की अपील की । उन्होंने कहा कि लोहाघाट में हुई भाजपा की रैली, में भीड़ कम होना पार्टी प्रत्याशी के प्रति नकारात्मक भाव है । भाजपा के अंदर ही कलह दिखाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेता की रैली जिस रूप में फ्लॉप हुई है, उससे कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए आरोप सही मायनों में आईने की तरह सामने आ रहे हैं। इस मौके पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ,भगीरथ भट्ट, नवीन जोशी, महेश ढेक, कविराज मौनी, प्रकाश माहरा, बृजेश माहरा, भुवन चौबे, चांद बोहरा, सौरभ साह, शैलेन्द्र राय, बृजेश माहरा, दीवानी रामप्रदीप देव, जगत सिंह, नरेंद्र सिंह, दिनेश ढेक आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

भाजपा जाति, पंथ व मजहब की राजनीति नहीं बल्कि इंसान और इंसानियत की बात करती है- राजनाथ सिंह ।लोहाघाट में आयोजित जनसभा में कांग्रेस को कह गए डायनासोर की तरह विलुप्त हो रही पार्टी

Next post

वनाग्नि को लेकर वन विभाग ने दोगाड़ी वन क्षेत्र में लोगों को किया गया जागरूक