×

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपचंद पाठक ने शारदा बैराज सड़क सुदारीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को।

*मेरो पहाड़*
चंपावत/टनकपुर – टनकपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर शारदा बैराज सड़क सुधारीकरण की मांग उठाई है। सीएम को भेजे ज्ञापन में भाजपा नेता ने कहा है कि शारदा घाट से बैराज तक सड़क बदहाल है। वर्तमान में मां पूर्णागिरि का मेला चरम पर है। ऐसे में इस रोड से हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। साथ ही दोपहिया, ई-रिक्शा और खनन वाहनों का भी संचालन इसी मार्ग से होता है। बताया है कि मार्ग इतना खराब हो गया है कि कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इस सड़क पर सुबह शाम सैर के लिए भी तमाम लोग जाते हैं। सैर करने वालों के साथ ही मेला यात्रियों के लिए अल्प विश्राम की भी व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने सड़क पर यात्री शेड, हैंडपंप बनाए जाने समेत सड़क सुधारीकरण की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

कुमाऊँ आयुक्त ने जनजातीय क्षेत्र का दौरा कर विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिये निर्देश । ग्रामीणों से वार्ता कर समस्याओं को नजदिक से जाना ।

Next post

देवदार वन क्षेत्र में कूड़ा फेंकने पर लोगों में आक्रोश लोहाघाट एसडीएम से कार्रवाई करने की मांग ।