संकल्प सेवा समिति सीम तल्लादेश के तत्वावधान में गंगनान मेले का हुवा आयोजन मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी ने किया मेले का शुभारंभ ।



मेरो पहाड़

चम्पावत जिले के सीमांत सीम में संकल्प सेवा समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय गंगनान मेले का आयोजन किया गया । इस मेले का माननीय मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया । इस दौरान उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों को उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सभी क्षेत्र वासियों को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
जिसमें उन्होंने बताया कि मां रणकोची मंदिर के समीप बाढ़ सुरक्षा का कार्य 04 करोड़ 66 लाख की धनराशि से, भारत नेपाल सीमा चौकी, बॉर्डर आउट पोस्ट (श्रीकुंड, पूर्णागिर, चामीगढ़, खलढुंगा, चूका, सीम, खेत, आमडी, ब्यूरी) में 03 करोड़ 86 लाख की लागत से विद्युतिकरण का कार्य किया जा रहा हैं , टीजे रोड में 33 करोड़ की लागत से 690 मीटर पुल के निर्माण के साथ साथ आदर्श चंपावत की परिकल्पना में धार्मिक पर्यटन विभाग के साथ-साथ अनेक विकास कार्य किये जा रहे हैं। सभी क्षेत्रवासियों सहित आयोजन समिति ने माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया व साथ ही शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस दौरान उनके साथ जिला महामंत्री भाजपा मुकेश कलखुडिया, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह मेहर, पुजारी हरीश भट्ट जी, संकल्प सेवा अध्यक्ष नारायण सिंह रेंसवाल, मंडल अध्यक्ष भाजपा तल्ला देश कैलाश बोरा, श्री राजपाल चौहान जी सहित अन्य मौजूद रहे।












