×

मतदान के दिन ही होगा गुमदेश का प्रसिद्ध चैतोल मेला ।धार्मिक आस्था के साथ साथ लोगअपना लोकतांत्रिक धर्म भी निभाए – जिलाधिकारी

मतदान के दिन ही होगा गुमदेश का प्रसिद्ध चैतोल मेला ।धार्मिक आस्था के साथ साथ लोगअपना लोकतांत्रिक धर्म भी निभाए – जिलाधिकारी

खबरे शेयर करे :

  • मेरो पहाड़* लोहाघाट (चम्पावत) चम्पावत जिले का प्रसिद्ध चैतोला मेला इस बार लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन ही होगा । इस सम्बंध में आज मेला समिति व स्थानीय लोगो ने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण को पहुँचे जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय से मुलाकात कर इस सम्बंध में जानकारी दी जिलाधिकारी ने कहा कि गुमदेश शूरवीरों की धरती रही है। देश की आजादी में यहां के लोगों का बड़ा योगदान रहा है। इस वर्ष ऐसा संयोग रहा है कि लोकसभा मतदान की तिथि ऐसे दिन नियत हुई है जिस दिन गुमदेश का प्रमुख चैतोले का मुख्य मेला भी है। अब क्षेत्रीय लोगों को यह सुनिश्चित करना है कि मतदान भी सब करें तथा चमू देवता के दैवीय कार्य में भी उपस्थित होकर अपनी आस्था को प्रदर्शित करें। ग् जिलाधिकारी ने कहा कि गुमदेश के प्रवासी लोग चमू देवता के दर्शन के लिए अवश्य अपने घर आते हैं। लोग अपने रिश्तेदारों को भी धार्मिक आस्था के साथ लोकतंत्र का धर्म निभाने के लिए प्रेरित करें। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने नेपाल सीमा से लगे विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण के चमु देवता के दर्शन किये इसके बाद जिलाधिकारी ने खालगढ़, किमतोली, पुल्ला, ढुमडाई, चमदेवल, धौनीसीलिंग, मजपीपल, गंगानौला के साथ कई अन्य मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उनके भ्रमण में सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरबी सिंह, क्षेत्रीय पटवारी मोहित मेहता, नीरज कुमार पूरे समय साथ थे।

दिनी मेला शुरू होता है। इस वर्ष नवमी से शुरू होने वाले मेले में ठीक मुख्य मेले के दिन मतदान होना है। गौरतलब है गुमदेश के तीन दर्जन से अधिक लोगो का इस मेले से भावात्मक व दैवीय रिश्ता जुड़ा है। इसमें धौनीसीलिंग, चौपता,न्योलटुकरा, वस्कुनी, जिंडी, मड़, तिरज्यूला के साथ नेपाल सीमा से लगे बगोटी,लेटी,गुरेली से लेकर रौंल-धौन,पुल्ला तक के लोग जत्थौं में आते हैं।


खबरे शेयर करे :
Previous post

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चंपावत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही स्मैक व देशी शराब सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार ।

Next post

मैदानी क्षेत्रों में आज तो कुमाऊँ के पर्वतीय क्षेत्रों में कल मनाई जाएगी रंग भरी होली । चम्पावत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खड़ी होली की मची धूम ।