×

टनकपुर नगर पालिका में हरेला श्रावण कार्यक्रम का हुआ आयोजन । क्विज, नृत्य व गायन की प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित ।

टनकपुर नगर पालिका में हरेला श्रावण कार्यक्रम का हुआ आयोजन । क्विज, नृत्य व गायन की प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*


टनकपुर – टनकपुर के नगर पालिका सभागार में हरेला क्लब की ओर से हरेला श्रावण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । हरेला क्लब महिला विंग की अध्यक्षा सुमन वर्मा की अध्यक्षता में “हरेला श्रावण कार्यक्रम ” में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमो के साथ ही क्विज, गायन, नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया नगरपालिका हॉल में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की महिला सदस्यों के द्वारा कीर्तन से किया गया। क्लब की महिला सदस्यों हेतु विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं हेतु क्विज, नृत्य, गायन, आदि कार्यक्रम थे।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली समस्त महिला सदस्यों को क्लब द्वारा पारितोषिक भी दिया गया। कार्यक्रम का संचालनकल्पना भट्ट व स्वाति सक्सेना द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर महिला विंग द्वारा एक गरीब छात्रा कुमारी वंशिका सक्सेना पुत्री श्री सुनील सक्सेना की पढ़ाई हेतु उसके विद्यालय शुल्क हेतु 1100 रूपये का चेक दिया गया।

कार्यक्रम में महिला विंग की संरक्षिका डॉक्टर प्रभा जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता गहतोड़ी, सचिव श्रीमती पुष्पा मुरारी, उपसचिव श्रीमती हेमा जोशी, कोषाध्यक्ष श्रीमती गीता तिवारी, उपकोषाध्यक्ष श्रीमती पार्वती खर्कवाल, प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती रेखा बिष्ट, सह प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती हेमलता गड़कोटी, मीडिया प्रभारी श्रीमती ऋचा भट्ट, सह मीडिया प्रभारी श्रीमती पूनम गड़कोटी,

श्रीमती रीता कलखुंडिया , श्रीमती रेनू चंद, श्रीमती कल्पना जोशी, श्रीमती कुसुम जोशी, ज्योत्सना खर्कवाल, श्रीमती रेखा पाण्डेय, श्रीमती मीनाक्षी गडकोटी , श्रीमती शांति भट्ट, श्रीमती पुष्पा जोशी आदि एवम समस्त महिला विंग के सदस्य उपस्थित थे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चम्पावत जिले के लोहाघाट व चम्पावत व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियो को दिलाए गयी शपथ ।

Next post

पुलिस की त्वरित कार्यवाही से 24 घण्टे के अंदर बाराकोट क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक की हुई घर वापसी ।