होलाष्टक महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सेनानी पार्क में खड़ी होली का आयोजन ।







*मेरो पहाड़*
खेतीखान (चम्पावत ) – रंग भरी होली से आठ दिन पूर्व मनाए जाने वाले होलाष्टक के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी पार्क खेतीखान होलाष्टक महोत्सव का आयोजन किया गया । इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आये होल्यारों द्वारा खड़ी व बैठकी होली का गायन किया गया । होली समिति खेतीखान के तत्वावधान में आयोजित इस होली में विघ्न हरो तुम सगुन करो गौरी सुत गणपति.., दही मथले बिच कन्हैया… और राजा युधिष्ठिर तुम बैठो रथ में जैसी वेदांती, महाभारत ,रामायण, आधारित होली का गायन किया गया । होली समिति के अध्यक्ष गोपाल मनराल ने बताया कि समिति प्रतिवर्ष होलाष्टक महोत्सव पर खड़ी होली का गायन करती है । इसका उद्देश्य हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखना है। इस अवसर पर छत्तर सिंह मनराल, राजू बोहरा, कर्नल ज्ञान सिंह देउ, बद्री दत्त भट्ट, महेश जोशी , चतुर सिंह, विजय, ललित, कैलाश ,प्रकाश, किशन, नवीन ,खीमसिंह, मुकेश, दीपक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।






