×

राजकीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाफल वितरण के साथ ही सामूहिक जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ।

राजकीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाफल वितरण के साथ ही सामूहिक जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

चम्पावत – जिले के राजकीय विद्यालयों में आज परीक्षा वितरण के साथ ही बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छीनीगोठ में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।हर बार की तरह माह के अंतिम दिवस में 13बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया , विद्यालय द्वारा सामूहिक जन्मोत्सव का यह नवाचारी कार्यक्रम स्कूल में वर्ष 2019से अनवरत बनाया जा रहा है।सामूहिक जन्मोत्सव के पश्चात सभी बच्चों को वार्षिक गृह परीक्षाफल वितरित किया गया,इस दौरान प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं के साथ राज्यस्तरीय खेल और विज्ञान गतिविधियों में प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया। बाद में विद्यलय की शिक्षिका बच्ची बिष्ट जी को उनकी 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृति समारोह आयोजित हुआ।बची बिष्ट जी 29वर्षो तक राजकीय सेवा करने के बाद सेवा निवृत हुई।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार पाण्डेय, बैचन यादव,कल्पना आर्य,शिक्षक आशा वर्मा,सुरजीत सिंह राणा,रवि बगोटी,निर्मला मौर्य,राजेंद्र सिंह बिष्ट,दुर्गविजय यादव,ग्राम प्रधान पूजा जोशी, एस एम सी अध्यक्ष मीना गहतोड़ी,मायापचौली सहित स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

राज्यपाल अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे लोहाघाट ।नैसर्गिक सौंदर्य देख प्रसन्न राज्यपाल ने कहा पर्यटन के क्षेत्र में और करना होगा कार्य । नशे हो हटाने के लिए मिलकर करना होगा प्रयास ।

Next post

ओम की शक्ति जाननी है तो चले आए अद्वैत आश्रम मायावती- राज्यपाल