×

फिट इंडिया अभियान के तहत 36 वीं वाहिनी आईटीबीपी में “संडे ऑन साइक्लिंग” व रन-एंड-वॉक का आयोजन।

फिट इंडिया अभियान के तहत 36 वीं वाहिनी आईटीबीपी में “संडे ऑन साइक्लिंग” व रन-एंड-वॉक का आयोजन।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

36 वीं वाहिनी, आईटीबीपी कैम्प परिसर में कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत “संडे ऑन साइक्लिंग” के साथ-साथ रन एंड वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वाहिनी के सभी हिमवीर पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जवानों को शारीरिक रूप से फिट एवं स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना तथा प्रत्येक रविवार को मोटर साइकिल अथवा अन्य वाहनों के स्थान पर साइकिल चलाने या पैदल चलने की आदत को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इसके माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति भी जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर द्वितीय कमान सूबे सिंह, सहायक सेनानी मनमोहन सिंह, डॉ. एम. फिलिफ गंगटे, अंकुर सहित 36वीं वाहिनी के समस्त हिमवीर पदाधिकारी उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

वन विभाग के शारदा रेंज अंतर्गत ग्राम ऊंचौलीगोठ, गैंडाखाली, नायक गोठ, बस्तियां, आमबाग एवं थ्वालखेड़ा के सक्रिय ई०डी०सी० / वी०वी०पी०एफ० सदस्यों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र का कराया गया भ्रमण ।