चंपावत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाए जाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा बैनर के तहत विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन।




*मेरो पहाड़*
15 अगस्त के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य लोगों को भारत की स्वतंत्रता के 77वें वर्ष का सम्मान करने के लिए तिरंगा ले जाने और फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।
स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर *हर घर तिरंगा* अभियान को सफल बनाए जाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा बैनर के तहत विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन कराया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए हैं मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया की जिस हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर तथा महाविद्यालय/आयोजन स्थलों पर नोडल/सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। जो यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त कार्यक्रमों के दौरान तिरंगा यात्रा अथवा ध्वजारोहण के दौरान फ्लैग कोड ऑफ़ इंडिया 2002 के प्रावधानों का उल्लंघन ना हो तथा मेरी माटी मेरा देश अभियान के दौरान बनाए गए शीलाफलकमों एवं 71 अमृत सरोवर के पास प्रतिज्ञा लेने की गतिविधियां आयोजित करेंगे।
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत 12 अगस्त से 14 अगस्त 2024 तक भव्य जुलूस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूलों, कॉलेज संगठनों और निवासियों द्वारा तिरंगा यात्रा में शामिल होगें।कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम का पोस्ट जारी किया गया है। जिसमें अमृत सरोवर स्थल पर ध्वजारोहण का आयोजन किया जाएगा तथा राष्ट्रगान गाया जाएगा।
ग्रामीणों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे गांव से होते हुए अमृत सरोवर स्थल पर समाप्त होगी। अमृत सरोवर स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय स्कूली बच्चों एवं सामुदायिक सदस्यों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुति की जाएगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने हेतु स्वच्छ अभियान विशेष कर अमृत सरोवर के आस पास के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने की महत्व पर भी कार्य किया जाएगा तत्पश्चात तिरंगा प्रतिज्ञा भी ली जाएगी।






