×

प्रधानाचार्य विहीन हुआ चंपावत जिले का पाटी विकासखंड । एकमात्र प्रधानाचार्य का सेवाकाल पूर्ण होने पर उन्हें दी गई विदाई।

प्रधानाचार्य विहीन हुआ चंपावत जिले का पाटी विकासखंड । एकमात्र प्रधानाचार्य का सेवाकाल पूर्ण होने पर उन्हें दी गई विदाई।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

पाटी (चम्पावत) राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यो की समस्या से जूझ रहे चंपावत जिले में पाटी विकासखंड के एकमात्र प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त होने सेअब पाटी विकासखण्ड पूर्णकालिक प्रधानाचार्य विहीन हो गया है । आज राजकीय उच्यतर माध्यमिक विद्यालय सिमलखेत के प्रधानाचार्य दीप चन्द्र पुनेठा की 60 वर्ष की अधिवर्षता पूर्ण होने विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें विदाई दी गई विदाई समारोह के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक दीपक चन्द्र भट्ट के संचालन में वक्ताओं द्वारा श्री पुनेठा के प्रयासों की सराहना की गय्य व उनके शिक्षक व छात्रों के किये गये कार्यो को सराहा गया । इस अवसर परकौशलेन्द्र सिंह बाल जीत, अंजली अधिकारी अनु कुशवाहा सहित विधालय प्रबंधन समिति स्थानीय लोग मौजूद रहे । गौरतलब है कि वर्तमान में जिले में गिनेचुने प्रधानाचार्यो के अलावा पूरा जिला प्रभारियों के हवाले है ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

पूर्णागिरि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था के साथ व्यापारियों के हितों को ध्यान में रख कर वाहनों के संचालन करने की करी मांग । तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन ।

Next post

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चंपावत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही स्मैक व देशी शराब सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार ।