×

बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डेरे के सेवादार ने की थी हत्यारो की मदद।मुख्य दोनों आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर।

बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डेरे के सेवादार ने की थी हत्यारो की मदद।मुख्य दोनों आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

रिपोर्टर = अनीस रजा

नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर )- बीते 28 मार्च को डेरा सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल चार लोगों को आज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य दोनों आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। हालांकि पुलिस द्वारा सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के सहयोगियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की ।जिसमे घटना में शामिल आरोपियों को शरण देने वाले तथा घटना को अंजाम देने के दौरान स्थानीय डेरा सेवादार जिसके द्वारा आरोपियों को बाबा तरसेम सिंह के बारे में पूरी जानकारी दी गई के साथ ही तीन अन्य आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। वही मुख्य दोनो आरोपियों पर एक एक लाख का इनाम घोषित किया गया है ।एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टी सी ने नानकमत्ता थाना पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके बारे में जानकारी दी हैं।एसपी मंजूनाथ टी सी ने बताया बीते 28 मार्च की सुबह 6:30 बजे नानकमत्ता गुरुद्वारा डेरा कर सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की दो अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके खुलासे के लिए टीमों का गठन कर पंजाब ,हरियाणा ,उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दबिश दी जा रही थी । साथ ही इस वारदात में अन्य कौन कौन शामिल है इसकी जांच की जा रही थी । जिसमें से आज चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है । ।पकड़े गए आरोपी उत्तरप्रदेश शाहजहापुर तथा पीलीभीत जिले के है। सभी आरोपियों का अपराधिक रिकोर्ड है था मुख्य आरोपी जिन्होंने घटना को अंजाम दिया वह पंजाब के सर्वजीत सिंह व अमरजीत सिंह है जिनके ऊपर लगभग 15 से अधिक मुकदमे दर्ज है ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

पूर्णागिरि मन्दिर द्वार भैरव मंदिर क्षेत्र में पुलिस ,सुरक्षा बलों द्वारा मेला क्षेत्र में कि गई सघन चेकिंग बाहरी स्थानों से आये दर्जनों अपरिचित व्यक्तियों का सत्यापन कर कारोबारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

Next post

चम्पावत पुलिस की टैक्सी वाहन चालकों को हिदायत – न करे रोड़वेज परिसर के यात्रियों से छीनाझपटी।