×

*प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*मेरो पहाड़*

 

 

 

 

*एनएचपीसी बनबसा से सड़क मार्ग, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा, आवश्यक साइनेज लगाने के निर्देश*

 

आगामी 04 अक्टूबर 2026 को एनएचपीसी, बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने रविवार को एनएचपीसी सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागवार सौंपे गए दायित्वों की जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने और आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने प्रस्तावित बैठक स्थल से सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवागमन व्यवस्था, सड़क की स्थिति, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क मार्ग पर आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा प्रमुख स्थानों एवं मार्ग पर आवश्यक साइनेज लगाने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान आवागमन सुगम एवं व्यवस्थित बना रहे। जिलाधिकारी ने एनएचपीसी परिसर में प्रस्तावित बैठक स्थल एवं आसपास की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने के साथ ही मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी तैयार रखने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह,अपर जिलाधिकारी  के.एन. गोस्वामी, एपीडी सुश्री विम्मी जोशी, उप जिलाधिकारी टनकपुर प्रमोद कुमार, डीईएसटीओ दीपकीर्ति तिवारी,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल विजय कुमार सकारिया,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक, व्यवस्थाओं की हुई विस्तृत समीक्षा।

Next post

*जनपद में भारी वर्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर; मुख्य मार्ग सुचारू, राहत एवं पुनर्वास कार्य जारी*