×

घर-घर योग एवं हर घर से नशे को दूर करने के लिए अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों एवं महिलाओं ने खूब लगाई दौड़। 

घर-घर योग एवं हर घर से नशे को दूर करने के लिए अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों एवं महिलाओं ने खूब लगाई दौड़। 

*मेरो पहाड़*

योग एवं प्राणायाम का जिस घर में स्वर गूंजेगा,वहां नहीं होता नशे के लिए कोई स्थान- जिलाधिकारी

 

चंपावत। प्राणायाम एवं प्रकृति से आजन्म आत्मसात करने के संकल्प के साथ आज जिलाधिकारी नवनीत पांडे के नेतृत्व में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवक युवतियों ने सुबह सामूहिक रूप से दौड़ लगाकर खूब पसीना बहाया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग के तत्तावधान में आयोजित योग का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग एवं प्राणायाम को उनके जीवन का मुख्य अंग बनाना था। क्योंकि योग एवं प्राणायाम प्रकृति की ऐसी विधाएं हैं जिनका अनुसरण करने से व्यक्ति को आजीवन आरोग्य मिलता है। रन फॉर योग को जिलाधिकारी एवं नगर पालिका चेयरमैन द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। आयुष के नोडल अधिकारी डॉ सुधाकर गंगवार के द्वारा सभी को नियमित योग करने एवं नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने कहा योग और नशे का आपस में 36 का आंकड़ा रहा है। जिस घर में योग, प्राणायाम का नियमित स्वर गूंजेगा उस घर में किसी भी प्रकार का नशा प्रवेश ही नहीं कर सकता। उन्होंने लोगों से कहा कि वह अपने जीवन को खुशनुमा बनाए रखने के लिए नित्य परिवार सहित योग कर प्रकृति से आत्मसात करें। रन फॉर योग में नगर पालिका की अध्यक्षा प्रेमा पांडे ने भी दौड़ लगाकर महिलाओं को खूब प्रेरित किया।

दौड़ में बालिकाओं में कुमारी सुमन, गीतिका महर, कुमारी रिया एवं युवाओं में सुमित कुमार, नवीन बोहरा एवं हिमांशु कुमार ने क्रमशः पहला, दूसरा, व तीसरा स्थान प्राप्त किया। दौड़ लगाने वालों में जिलाधिकारी के साथ एसपी अजय गणपति, सीडीओ डॉ जी एस खाती, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए। विभाग की ओर से ट्रैकसूट, ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

 

फोटो_ रन फॉर योग में शामिल जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिलाएं एवं युवक युक्तियां।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

तीन महीने से वेतन नहीं मिलने एनएचएम कर्मी परेशान, कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय में सीएमओ को सौंपा ज्ञापन।

Next post

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के आरक्षण को लेकर 356 आपत्तियाँ मिली, जिसमें जॉच के बाद 335 आपत्तियों पर किया गया विचार।