×

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पंचायत बनबसा में लगा लोक कल्याण मेला ।स्ट्रीट वेंडरों को दी गयी विभिन्न लाभकारी योजनाओ की जानकारी ।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पंचायत बनबसा में लगा लोक कल्याण मेला ।स्ट्रीट वेंडरों को दी गयी विभिन्न लाभकारी योजनाओ की जानकारी ।

*मेरो पहाड़*

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पंचायत बनबसा में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया । नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी जी कि अध्यक्षता में आयोजित मेलगे में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को अधिक से अधिक लाभान्वित करने, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण, ऋण स्वीकृति एवं वितरण तथा योजना में सम्बन्धित अन्य गतिविधियों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द्र बुढलाकोटी जी द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना कि विभाग एवं बैंकवार प्रगति विवरण पर जानकारी प्रदान करते हुए संसोधित लक्ष्य एवं लक्ष्य के सापेक्ष वर्तमान प्रगति पर जानकारी प्रदान की गयी । इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने सभी सम्बन्धित विभागों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि योजना के पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाये तथा किसी भी स्तर पर योजना से लाभार्थी को लाभ प्रदान किये जाने हेतु विलम्ब न किया जाये। उन्होने कहा की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना रेहड़ी पटरी एवं स्ट्रीट वेंडर्स को स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान करते हुए योजना के सफल क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। लोक कल्याण मेले में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग से श्री गणेश चन्द, श्रम विभाग से पुष्पा देव, खाद्य पूर्ति विभाग से दीप चन्द, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक से कमलेश, पंजाब नेशनल बैंक से आशुतोष वर्मा, बाल विकास विभाग रेखा धौनी नगर पंचायत बनबसा के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।

Advertisement
Previous post

हिमालय दिवस पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

Next post

शिक्षाविद एवं पूर्व प्रधानाध्यापक गंगा दत्त गहतोड़ी का निधन । पैतृक श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार । क्षेत्र में शोक की लहर ।