मेरो पहाड़*
बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की 108 एंबुलेंस का एक्सल टूटने से वाहन खराब हो गया था। 108 एंबुलेंस सेवा के जिला कार्यक्रम अधिकारी भास्कर शर्मा ने बताया कि नया एक्सल लगाकर वाहन की मरम्मत पूरी कर ली गई है और एंबुलेंस को वापस बाराकोट पीएचसी भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार, 26 नवंबर की शाम तिलौन के पास चलते समय एंबुलेंस का एक्सल टूट गया था। इसके चलते वाहन को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। मरम्मत के लिए पिथौरागढ़ से नया एक्सल मंगाया गया था। अतः नया एक्सल मंगवा कर एंबुलेंस को पूरी तरह ठीक कर लिया गया है।
एंबुलेंस की मरम्मत पूरी होने से बाराकोट, काकड़, बिसराड़ी, खोला सुनार, च्यूरानी, नौमाना और गल्ला समेत 40 से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। दूरस्थ गांवों में आपात स्थिति में वाहन मिलने में कठिनाई होती है। ऐसे में 108 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद करती है।
