×

सरदार करतार सिंह बैठे आमरण अनशन पर।

सरदार करतार सिंह बैठे आमरण अनशन पर।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

रिपोर्ट- हेमन्त कुमार


खटीमा क्षेत्र के बानुसी झनकट में 72 बीघा सरकारी भूमि को कब्जेदारो से अवमुक्त कराकर गरीबों में बांटने की मांग पर सरदार करतार सिंह बैठे खटीमा तहसील परिक्षेत्र में आमरन अनशन पर ,उनका कहना है की बानुसी झनकट क्षेत्र में 72 बीघा जमीन जो पट्टे की भूमि थी उसको निरस्त कर सरकारी भूमि घोषित कर दी गई है परंतु तहसील प्रशासन की मिली भगत से वह जमीन अभी भी कब्जे में है वही उनका कहना है कि उक्त भूमि में जिला प्रशासन के द्वारा तथा माननीय न्यायालय के द्वारा आदेश पारित कर दिया गया है पट्टा निरस्त कर सरकारी भूमि घोषित कर दिया गया लेकिन तहसील प्रशासन की मिली भगत से कब्जेदार को नहीं हटाया गया , जब तक 72 बीघा जमीन गरीबों में आबंटित नहीं कर दी जाएगी तब तक वह अमारण अनशन पर बैठे रहेंगे

तहसीलदार हिमांशु जोशी खटीमा का कहना है कि यह मामला प्रथम दृष्टया यह मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है इसलिए कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं, वहीं तहसीलदार खटीमा का कहना है कि इस पर अध्ययन किया जा रहा है उसके बाद विचार किया जाए कि उनकी क्या सहायता की जा सकती है दूसरे पक्ष कोबुलाकर उनसे इस संबंध पर वार्ता किया जा रहा है तब उसके बाद अध्ययन करके ही कोई सहायता की जा सकती है।


खबरे शेयर करे :