×

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं पर तेजी से हो रहा अमल, तीन सड़क परियोजनाओं को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं पर तेजी से हो रहा अमल, तीन सड़क परियोजनाओं को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

*चम्पावत में सड़क विकास को बढ़ावा, मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत 5.59 करोड़ रुपये की मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री की विभिन्न घोषणाओं के तहत तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी दी कि शासन द्वारा स्वीकृत इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 4.425 किलोमीटर है, जिन पर कुल ₹622.68 लाख की लागत अनुमोदित की गई है। इसके सापेक्ष वर्ष 2026-27 हेतु ₹559.79 लाख की धनराशि की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

उन्होंने बताया स्वीकृत कार्यों में मा. मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 18/2026 के अंतर्गत चम्पावत-मंच-तामली तल्लादेश मोटर मार्ग से -कमैला काड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण (द्वितीय चरण), घोषणा संख्या 17/2026 के अंतर्गत मंच-तामली तल्लीदेश मोटर मार्ग से कठाड़-सिमल्टा मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण तथा घोषणा संख्या 141/2026 के अंतर्गत रमैला गागरी दमलोता मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण (द्वितीय चरण) के कार्य शामिल हैं।

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सड़क संपर्क को मजबूत करने और दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


खबरे शेयर करे :
Previous post

मुख्यमंत्री घोषणा संख्या-208/2026 के अंतर्गत चम्पावत-खेतीखान मोटर मार्ग से भागेश्वर मंदिर तक सड़क सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य को मिली स्वीकृति।

Next post

सीएम के ‘आदर्श चम्पावत’ विजन को साकार कर रहा जिला प्रशासन, पाटी रोजगार मेले में 33 युवाओं को मिला रोजगार।