अमोड़ी में बन रहे वे साइड एमिनिटी परियोजना ने पकड़ी गति निर्माणाधीन कार्य का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण ।



*मेरो पहाड़*
आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार रूप देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तथा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के पर्यवेक्षण में अमोड़ी में लगभग 1.60 करोड़ की लागत से बन रहे वे साइड एमिनिटी (Way Side Amenities) परियोजना कार्य ने गति पकड़ ली है ।







इसी क्रम में निर्माणाधीन भवन में स्लैब कास्टिंग का कार्य किया जा रहा है । मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल द्वारा मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया तथा कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली गई।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सकें।यह परियोजना आदर्श चंपावत के संकल्प को मजबूत करते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


