×

टनकपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है हाथियों का आतंक । खड़ी फसल के साथ ही ग्रामीणों के आशियाने भी हुए असुरक्षित ।

टनकपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है हाथियों का आतंक । खड़ी फसल के साथ ही ग्रामीणों के आशियाने भी हुए असुरक्षित ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

टनकपुर (चम्पावत) – चम्पावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के ग्रामीण इलाकों मे दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा जंगली हाथियों का आतंक । ये हाथी जहां ग्रामीणों की खड़ी फसल को तो नुकसान पहुँचा ही रहे है वही ग्रामीणों के आशियाना को भी तोड़फोड़ दे रहे है । क्षेत्र के छीनिगोठ में विगत एक सप्ताह से लगातार ये हाथी रातभर आतंक मचा रहे है । दिनभर मेहनत मजदूरी करने वाले किसान रातभर फसल की सुरक्षा के साथ ही अपने घरों की सुरक्षा के लिए मशालों के साथ जगे रह रहे है । ग्रामीणों का कहना है कि इस सम्बंध में कई बार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय और वन विभाग को मौखिक व लिखित रूप से पत्र दे चुके हैं साथ ही टनकपुर के एसडीएम के माध्यम से डीएम चम्पावत के साथ भी पत्राचार किया गया है । लेकिन अभी तक कही से कोई सन्तोषजनक पहल नही की गई । ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सोलर फेंसिंग की व्यवस्था हो जाती तो उनकी फसल के साथ ही घरों की सुरक्षा हो जाती । इस अवसर पर लक्ष्मी दत्त भट्ट, हरीश जोशी, पार्वती, भुवन जोशी, प्रकाश, मोहन आदि लोग मौजूद रहे ।


खबरे शेयर करे :