उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी प्रदेश की वरिष्ठता सूची में चंपावत जिले के 14 होनहारों ने पाया स्थान । हाई स्कूल में यश अवस्थी तो इंटरमीडिएट में हिमांशु रहे प्रथम स्थान पर।





*मेरो पहाड़*
चम्पावत – उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित प्रदेश की वरिष्ठता सूची में चंपावत जिले के 14 होनहार छात्र छात्राओं ने स्थान पाया है। जिले में हाई स्कूल परीक्षा में यश अवस्थी ने 500 में से 481 अंक पाकर प्रथम स्थान बनाया तो वहीं इंटरमीडिएट में हिमांशु ने 500 में से 473 अंक पाकर पहले स्थान पर रहे जिले हाई स्कूल में 6 हुआ इंटरमीडिएट में आठ छात्राओं सहित कुल 14 बच्चों ने स्थान पाया था हाई स्कूल में दूसरे नंबर में रविंद्र सिंह रहे जिन्होंने 500 में से 479 अंक हासिल किये वही स्थान पर विवेकानन्द मन्दिर खेतीखान के मयंक जोशी ने 500 में से 477 अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया आयुष शर्मा ने 500 में से 475 अंक पाकर चौथा , रिया चौबे ने 500 में से 474 अंक पांचवा जबकि गौरव ने 500 में से 4 72 अंक हासिल कर छठा स्थान प्राप्त किया ।
वही इंटरमीडिएट में हिमांशु मिश्रा ने 500 में से473 अंक, रितेश कुमार ने 500 में से466 दूसरा, अनामिका सकलानी ने 500 में से466 तीसरा, शुभम पाण्डेय ने चौथा, दीपांशु ने पांचवा, अमन सिंह ने छठा , अंकित ने सातवें व दीपा आठवें स्थान पर रही । इन सभी ने प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया । परीक्षा परिणाम आने पर विद्यार्थियों , गुरुजनों व परिजनों ने खुशी जताई । वही प्रदेश में परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में चम्पावत 93.28प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा ।






