टनकपुर वार्ड नम्बर 9 में ठंड से बचाव के लिए सुधा शारदा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को वितरित किए गए गर्म कपड़े।



मेरो पहाड़
रिपोर्टर – राजीव कुमार
टनकपुर वार्ड नम्बर 9 के आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम में सुधा शारदा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े वितरित किये । आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री सुषमा देवी ने बताया कि क्षेत्र में इनदिनों कोहरे की वजह से शीत लहर चल रही है । आंगनबाड़ी केंद्र में आरहे 3से 6 वर्ष के बच्चों को सुधा शारदा द्वारा स्वेटर वितरित की गई । उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों के माता पिता व स्थानीय लोगो द्वारा सुधा शारदा जी का आभार जताए हुए प्रसंशा की गई ।












