×

HPV टीकाकरण अभियान में चम्पावत का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से अधिक टीकाकरण कर प्रदेश में तीसरा स्थान।

HPV टीकाकरण अभियान में चम्पावत का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से अधिक टीकाकरण कर प्रदेश में तीसरा स्थान।

*मेरो पहाड़*

 

 

*2,275 के लक्ष्य के सापेक्ष 2,277 टीकाकरण, शत-प्रतिशत उपलब्धि के साथ अग्रणी जनपदों में चम्पावत*

 

जनपद चम्पावत ने HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अभियान के तहत जनपद को 2,275 टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 2,277 टीकाकरण किए जा चुके हैं। इस प्रकार जनपद ने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते हुए 100 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है। प्रदेश की जिला रैंकिंग में पिथौरागढ़ 102 प्रतिशत उपलब्धि के साथ प्रथम, चमोली 100 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा चम्पावत 100 प्रतिशत उपलब्धि के साथ तीसरे स्थान पर है। विशेष बात यह है कि चम्पावत में निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। प्रदेश स्तर पर कुल 95 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 72,359 टीकाकरण के साथ 76 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, स्वास्थ्य कर्मियों तथा अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी अभियानों का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आगे भी इसी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जनपद में HPV टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य से अधिक टीकाकरण और प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करना पूरी स्वास्थ्य टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने अभियान में सहयोग के लिए जिलाप्रशासन और जनपदवासियों का भी आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement