×

अबैकस पब्लिक स्कूल ने मनाया अपना 19वा स्थापना दिवस । विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा सबका दिल

अबैकस पब्लिक स्कूल ने मनाया अपना 19वा स्थापना दिवस । विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा सबका दिल

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

लखनऊ हुसैनगंज स्थित अबैकस पब्लिक स्कूल में अपना 19 वा स्थापना दिवस हर्षोल्हास से मनाया । स्कूल के न्यू हाल में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में विविध शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया । जहां स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया शत-प्रतिशत बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एस. आर. एस. आदित्य पूर्व डी.आई.जी. यू.पी. पुलिस, रमाशंकर साहू ,सदस्य पिछडा वर्ग आयोग उ0 प्र0, खण्ड शिक्षा अधिकारी बी0ई0ओ0 जैनेन्द्र गुप्ता और मनोज मुसाफिर, वरिष्ठ पत्रकार ने दीप प्रज्वलित कर किया । सरस्वती वन्दना के साथ ही बच्चो द्वारा स्वागत गीत व नृत्य का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने शैक्षिक कार्यक्रम के अन्तर्गत हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कम्प्यूटर, सहित कई विषयों के बारे मे विभिन्न प्रकार के माॅडलों के माध्यम से एक से बढ़कर एक प्रस्तुती दी जिसे देखकर अभिभावकों ने बच्चो की खूब सराहना की। बच्चों की प्रतिभा देखकर अभिभावक आश्चर्य चकित हो गये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने आधुरम-मधुरम, सरास्वती वंदना, आर्मी डांस , पी.टी. डांस, बुमरो बुमरो , घुमर घुमर डांस, जय हो जय हो , काले मेघा- काले मेघा पानी तो बरसाओ, आदि गानों पर मनमोहक नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया अभिभावको ने तालिया बजा कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने प्रबन्धक, प्रधानाचार्या, शिक्षिकाओं व बच्चों को स्थापना दिवस की बधाई दी। तथा कार्यक्रम की सराहना की उन्होनें यह भी कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को सिखानें में शिक्षिकाओं ने अथक परिश्रम किया है। जिसका परिणाम आज सामने देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यालय की श्क्षििकायें नाजिया, अंकिता, नीतू मिश्रा, फिजा नाज, अराधना दुबे, सदफ, विधी, प्रेक्षा,़ श्रुति राव, कीर्ति मिश्रा, ज्योति तिपाठी,
शलिनी वर्मा-1, शलिनी वर्मा-2, अंशी यादव आदि ने बच्चों को सिखाने मे भरपूर सहयोग प्रदान किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबन्धक वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश साहू व प्रधानाचार्या श्रीमती कमला साहू ने किया।


खबरे शेयर करे :