मेरो पहाड़

बनबसा (चम्पावत)- नशा मुक्त उत्तरांखड 2025 के तहत चम्पावत पुलिस ने बनबसा क्षेत्र से 4.35 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है । कल देर सांय बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिह जगवाण के नेतृत्व में आनन्द पुर गाँव के टी बैण्ड के निकट हुड्डी नदी की ओर बनबसा से 02 अभियुक्तगणो को चैकिग हेतू रोका गया तो शशांक भण्डारी उपरोक्त के क़ब्ज़े 02.25 ग्राम तथा अनूप सक्सेना उर्फ़ कल्लू के क़ब्ज़े से 02.10 ग्राम स्मैक (कुल 04.35 ग्राम स्मैक) बरामद होने पर दोनो अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया । जिनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी । पुलिस टीम में उ0 नि0 जितेंद्र सिंह बिष्ट ,हे0 का0 जगवीर सिंह,कानि० ललित कुमार ,कानि० जगदीश कन्याल उपस्थित रहे ।

You missed