चंपावत जिले में 12वीं कक्षा तक सभी विद्यालय 4 जुलाई को रहेंगे बंद।



*मेरो पहाड़
चंपावत। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को कहीं कहीं पर भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए चार जुलाई को चंपावत जिले में 12 वीं कक्षा तक के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।














