*मेरो पहाड़*

चंपावत । जनपद में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के क्रम में थाना बनबसा क्षेत्र सें 96 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जनपद चम्पावत में लोक सभा चुनाव के दृष्टिकोण सें मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी कम में सोमवार को बनबसा पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त चैकिंग में अभियुक्त रघुवीर कश्यप पुत्र राजेंद्र कश्यप, निवासी धर्मशाला के पीछे, ग्राम भजनपुर, थाना बनबसा को 96 पव्वे अवैध देशी पिकनिक मार्का शराब के साथ गिरफ़्तार किया गया।जिस सम्बन्ध में थाना बनबसा में आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।पुलिस टीम में मतलूब खान,सूरज कुमारल लित चौधरी शामिल रहे।

You missed