×

राजकीय इंटर कालेज बापरु के विज्ञान शिक्षक राजेन्द्र गडकोटी को मिला उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान।

राजकीय इंटर कालेज बापरु के विज्ञान शिक्षक राजेन्द्र गडकोटी को मिला उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

राजकीय इंटर कालेज के विज्ञान प्रवक्ता राजेंद्र कुमार गड़कोटी को उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2024 25 से नवाजा गया.
गड़कोटी को यह पुरस्कार राज्य में प्रौद्योगिकी पर आधारित विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र यूसर्क के द्वारा उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2024-25 से नवाजा गया है. जैसा कि गड़कोटी 18 वर्षों से अनेक छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान शिक्षा एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराते हुए छात्र छात्राओं में वैज्ञानिक प्रतिभा संवारने का कार्य कर रहे हैं. पूर्व में भी शिक्षक गड़कोटी को राज्यपाल पुरस्कार से नवाजा गया है.
आज यूसर्क द्वारा देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षक गड़कोटी को विज्ञान शिक्षा प्रचार सम्मान 2024-25 से नवाजा गया.यूसर्क का यह सम्मान पाने वाले गड़कोटी जिले के एकमात्र प्रवक्ता है.। गड़कोटी को सम्मान दिए जाने पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राय ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल ज्येष्ठ प्रमुख नन्दा बल्लभ बगौली, राज्य आन्दोलनकारी राजू गड़कोटी, प्रधानाचार्य संजीव पंत, जगदीश अधिकारी आनन्द सिंह बोहरा ने खुशी जताई है।


खबरे शेयर करे :
Previous post

भाजपा के सदस्यता अभियान में अकेले आनंद सिंह अधिकारी ने जोड़ दिए 5428 सक्रिय सदस्य । भाजपा के शीर्ष नेताओं ने की सराहना ।

Next post

मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत एसएसबी ने सीमांत क्षेत्र के किसानों के लिए आयोजित किया कृषि उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम ।