×

उद्यान विभाग का सेवा संकल्प: गांव-गांव पहुंच रहे विभागीय लाभ, 127 किसानों को मिला निःशुल्क सब्जी बीज।

उद्यान विभाग का सेवा संकल्प: गांव-गांव पहुंच रहे विभागीय लाभ, 127 किसानों को मिला निःशुल्क सब्जी बीज।

*मेरो पहाड़*

 

 

 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उद्यान विभाग ने जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच बनाकर औद्यानिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त पहल की है। अभियान के तहत आयोजित विशेष कृषक कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न गांवों के कुल 127 कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त सब्जी बीज निःशुल्क वितरित किए गए।इस दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने किसानों को आधुनिक औद्यानिकी तकनीक अपनाने तथा आय वृद्धि के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित किया।अभियान के अंतर्गत विकासखंड बाराकोट की ग्राम पंचायत नोमाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 33 किसानों को तथा न्याय पंचायत वल्सो की ग्राम पंचायत चामी में 20 किसानों को निःशुल्क सब्जी बीज किट प्रदान की गई। इसी कड़ी में पोखरी, कमलेख तथा मारागांव में आयोजित पृथक कार्यक्रमों में 74 अन्य किसानों को आच्छादित करते हुए बीज वितरित किए गए। वितरण कार्यक्रम के तहत कृषकों को मटर, मेथी, पालक, राई, चुकंदर, गाजर एवं प्याज जैसी व्यावसायिक एवं दैनिक उपयोग की फसलों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए गए।बीज वितरण के साथ-साथ आयोजित जागरूकता सत्रों में विभागीय कार्मिकों ने कृषकों को उद्यान विभाग की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। किसानों को संरक्षित खेती हेतु पॉलीहाउस योजना, कीवी मिशन एवं सेब मिशन की बारीकियों से अवगत कराया गया। विभागीय विशेषज्ञों ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ उच्च मूल्य वाली औद्यानिक फसलों तथा आधुनिक उत्पादन तकनीकों को अपनाने पर बल दिया, ताकि वे अपनी उपज की गुणवत्ता एवं पैदावार बढ़ाकर बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकें।सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से उद्यान विभाग की प्राथमिकता विभागीय योजनाओं, गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश सामग्री तथा नवीन तकनीकी जानकारी को सीधे ग्राम एवं किसान स्तर तक पहुंचाना है। इस निरंतर प्रयास का मुख्य उद्देश्य जनपद में सब्जी एवं फल उत्पादन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना तथा कृषकों के लिए स्वरोजगार एवं सतत आय सृजन के नए अवसर विकसित करना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement