×

टनकपुर मेला क्षेत्र में समय समय पर कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को लेकर टनकपुर के व्यापारियों ने सौपा ईओ नगर पालिका को ज्ञापन ।

टनकपुर मेला क्षेत्र में समय समय पर कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को लेकर टनकपुर के व्यापारियों ने सौपा ईओ नगर पालिका को ज्ञापन ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

टनकपुर (चम्पावत )- पूर्णागिरि मेले के दौरान साफ सफाई की उचित व्यवस्था करने के साथ ही मेला परिक्षेत्र में कीटनाशक दवाओं के छिड़काव करने को लेकर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों के एक शिष्टमंडल ने ईओ नगर पालिका को ज्ञापन सौपा । ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्णागिरि मेले के दौरान लाखों संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन व पूजन के लिए आते हैं जिस कारण नगर क्षेत्र में साफ सफाई की उचित व्यवस्था नहीं हो पाती है तथा जगह-जगह गंदगी बढ़ने से घातक बीमारियों का खतरा भी बढ जाता है । जिस कारण डेंगू मलेरिया जैसी घातक बीमारियां का भी खतरा बना रहता है ।उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को इस दौरान नगर क्षेत्र में साफ सफाई रखने के साथ ही पूरे नगर क्षेत्र में कीटनाशक दावों का छिड़काव करने की मांग की है । ज्ञापन देने वालों में पूर्व अध्यक्ष राकेश अग्रवाल , महामंत्री संजय पाण्डे, श्रीमन गुप्ता , मोहित गडकोटी ,चेन्द्रशेखर जोशी, मनोज खर्कवाल , वैभव अग्रवाल, आदि व्यापारी भाई मौजूद थे


खबरे शेयर करे :