×

फिर बने गरीबो के सहारा यू- ट्यूबर प्रकाश गोस्वामी । गरीब के मकान की मरम्मत के लिए दी आर्थिक सहायता राशि ।

फिर बने गरीबो के सहारा यू- ट्यूबर प्रकाश गोस्वामी । गरीब के मकान की मरम्मत के लिए दी आर्थिक सहायता राशि ।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

रीठा साहिब( चम्पावत) – मन मे कुछ करने की ललक हो तो रास्ते खुद व खुद बन जाते है । यू – ट्यूबर के क्षेत्र में पहचान बना चुके धरसों गांव के युवा प्रकाश गोस्वामी यू ट्यूबर के साथ ही गरीबो के सहारा भी बन चुके है । क्षेत्र के तमान गरीब, असहाय , दिव्यांग व विधवा महिलाओं व उनके आश्रितों को यथोचित सहायता देते रहते है । हालही में उन्होंने स्वर्गीय देवकी नन्दन बिनवाल जी की विधवा पत्नी मीना बिनवाल को मकान की मरम्मत के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि का चैक दिया । कम उम्र में ही विधवा हो गयी मीना के लिए यह राशि किसी स्वप्न से कम नही । क्योंकि अभी तक उन्हें कोई सरकारी सहायता न मिलने के बाद भी प्रकाश गोस्वामी ने उनके मकान की मरम्मत के लिए एकमुश्त धनराशि का चैक उन्हें घर आकर दिया । प्रकाश गोस्वामी का कहना है कि उनके जीवन का उद्देश्य ही गरीब, असहाय, दिव्यांग, व विधवा महिलाओं की सेवा व समपर्ण है । उनके इस सार्थक प्रयास का ग्राम प्रधान खिमानंद बिनवाल, बीडीसी सदस्य केसर सिंह नौलिया, ललित परगांई, कमला खोलिया, लीलावती बिनवाल द्वारा सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


खबरे शेयर करे :
Previous post

टनकपुर मेला क्षेत्र में समय समय पर कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को लेकर टनकपुर के व्यापारियों ने सौपा ईओ नगर पालिका को ज्ञापन ।

Next post

पुलिस के ट्रैफ़िक वॉलिंटियर्स कर रहे है यातायात व्यवस्था में सहयोग ।