एनएच का अवरुद्ध वैकल्पिक मार्ग अमोड़ी छतकोट को सुचारू करने में एसडीएम पन्त ने सन्माला मोर्चा।
*मेरो पहाड़*
राष्ट्रीय राजमार्ग के वैकल्पिक मोटर मार्ग अमोड़ी – छतकोट मार्ग में आये पेड़ व मलवे से यातायात अवरुद्ध होने की सूचना पर उपजिलाधिकारी चम्पावत विपिन चन्द्र पंत ने फिल्ड में उतरकर स्वयं मोर्चा संभालते हुये मार्ग को खुलवाते यातायात संचालित करवा!
उपजिलाधिकारी श्री पंत ने पूर्व में सभी राजस्व निरीक्षक व राजस्व उप निरीक्षकों को निर्देशित किया हैं कि सभी क्षेत्रीय कर्मचारी अपने अपने क्षेत्रों में बने रहें किसी भी दैवीय आपदा को निपटाने में तैनात रहें तथा संबंधित विभाग के अधिकारियो से आपसी सामंजस बनाते हुये जनता की समस्याओं का समाधान करने को तत्पर बने रहें!
उन्होंने अन्य स्थलों का भी निरिक्षण किया स्वाला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माण कार्यदाई सस्था के लोगों से भी जानकारी लेते हुये वाहनों का संचालन भलीभांति करवाने के निर्देश दिए!
इस दौरान राजस्व निरिक्षक छत्र सिंह बोहरा, राजस्व उपनिरिक्षक हरीश गहतोड़ी, जीवन सिंह रिंगवाल आदि लोग शामिल थे






