×

चाचा की पार्टी छोड़ भाजपा के हुए आनन्द अधिकारी। भाजपा के उच्य पदाधिकारीयो की मौजूदगी में देहरादून में ली भाजपा की सदस्यता ।

चाचा की पार्टी छोड़ भाजपा के हुए आनन्द अधिकारी। भाजपा के उच्य पदाधिकारीयो की मौजूदगी में देहरादून में ली भाजपा की सदस्यता ।

 

*मेरो पहाड़

चम्पावत – लोकसभा चुनाव में भाजपा से जुड़ने की होड़ मची हुई है । जिसकारण कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे है । आज लोहाघाट विधानसभा से  कांग्रेस के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के भतीजे एवं सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह अधिकारी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट और भाजपा संगठन मंत्री अजेय कुमार ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, चंदन सिंह अधिकारी भी शामिल रहे । आनंद अधिकारी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं । हालाकि उनकी पृष्टभूमि संघ से जुड़ी मानी जाती है । उनके पिता आएदिन संघ के कार्यो में जुड़े रहते है । आनन्द पिछले 1साल से काफी सक्रिय हो गए हैं । भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने कहा कि आनंद अधिकारी ने भाजपा की विचारधारा में आस्था और विश्वास व्यक्त कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी और सम्मानित जनता की सेवा करने का संकल्प लिया है ।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement