×

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भरा कार्यकर्ताओ में जोश । लोहाघाट में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों ने ली भाजपा की सदस्यता ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भरा कार्यकर्ताओ में जोश । लोहाघाट में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों ने ली भाजपा की सदस्यता ।

 

*मेरो पहाड़*
लोहाघाट। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यहां कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी के पक्ष में आधिकाधिक मतदान कर मोदी जी के हाथ मजबूत कर उन्हें यह संदेश दे कि चंपावत के लोग उनके पीछे चट्टान की तरह खड़े हैं। लोहाघाट के एक होटल में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ में अपनी क्षमता व शक्ति का प्रदर्शन कर अपनी विशिष्ट पहचान बनानी है।भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा की अध्यक्षता व जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के संचालन में प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में प्रतिभाग करते हुए लोकसभा चुनाव को लेकर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में जाकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा बैठक में बूथ प्रबंधन की रचना तैयार कर रहे हैं। हर बूथ को जिताने का उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा प्रदेश की 70 की 70 विधानसभाओं को जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा अबकी बार 400 पार भाजपा का नहीं जनता का नारा है और भाजपा बूथ जीतो चुनाव जीतो की रणनीति पर चल रही है। भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी को समर्पित है। देश में तीसरी बार मोदी सरकार आने जा रही है, जनता भाजपा के साथ हैं।उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में भाजपा जिन जिन विधानसभा क्षेत्र को हारी है उन पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। बैठक का मुख्य उद्देश्य यही है कि भाजपा लोहाघाट विधानसभा को क्यों हारी थी। बैठक संगठन मंत्री अजेय जी,लोकसभा चुनाव सह प्रभारी दीपक मेहरा, विधानसभा संयोजक पूरन सिंह फर्त्याल ,प्रभारी राम दत्त जोशी, विधानसभा सहसंयोजक सतीश चंद्र पांडे, शंकर दत्त पांडे, हेमा जोशी,जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय,ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, पाटी ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा सुनीता मुरारी, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,गोविन्द वर्मा,राजू बिष्ट ,बलवंत गिरी,मोहित पाठक,सुभाष बगोली , दीपक ओली, सचिन जोशी, नरेश करायत,रेनू गडकोटी सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व श्री भट्ट एवं उनके साथ आए प्रांतीय पदाधिकारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
वही दूसरी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जगह जगह जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement