×

चम्पावत मुख्यालय में खुला कांग्रेस का चुनाव कार्यालय । लोहाघाट विधायक ने किया चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन कहा सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों के साथ किया गया छलावा ।

चम्पावत मुख्यालय में खुला कांग्रेस का चुनाव कार्यालय । लोहाघाट विधायक ने किया चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन कहा सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों के साथ किया गया छलावा ।

मेरो पहाड़

चम्पावत – लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस का चम्पावत जिला मुख्यालय में खुला चुनाव कार्यालय लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा किया गया कार्यालय का शुभारम्भ । इस अवसर पर उन्होंने कहा भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों से छलावा किया चाहे वह अग्नि वीर भर्ती योजना हो ,आवास योजना हो या महिलाओं की विभिन्न योजनाओं सब पर जनता के साथ छलावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने घोषण पत्र के तहत प्रत्येक बृद्ध को 8हजार रुपये देने , युवाओं को सेना में पूर्व की भर्ती करने सहित तमाम कार्य करँगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सरकार की छलावा नीति के खिलाफ वोट करने की अपील करेंगे ।इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है राज्य की पाँचो सीटों में कांग्रेस सफलता हासिल करेगी । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को राज्य के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल किया है । इस अवसर पर , निर्मला गहतोड़ी, भगीरथ भट्ट, उमेश खर्कवाल, श्याम कार्की, सपा जिलाध्यक्ष ललित भट्ट, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन निर्मल तड़ागी ने किया ।

 

  1.  वहीं भाजपा ने भी बनाया अपना 45 वा स्थापना दिवस
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चिकित्सा क्षेत्र में तीन बार कायाकल्प पुरस्कार मिलने के बाद भी गुमदेश के लोगों को नही मिल पा रही बेहतर चिकित्सा सुविधा ।

Next post

भाजपा ने मनाया अपना 45वा स्थापना दिवस ।जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन