×

बढ़ने लगा चुनावी शोर, स्टार प्रचारकों के सहारे लग रहा जोर । राजनाथ सिंह कल लोहाघाट में तो मुख्यमंत्री परसों टनकपुर बनबसा में करँगे भाजपा के लिए चुनावी जन सभा ।

बढ़ने लगा चुनावी शोर, स्टार प्रचारकों के सहारे लग रहा जोर । राजनाथ सिंह कल लोहाघाट में तो मुख्यमंत्री परसों टनकपुर बनबसा में करँगे भाजपा के लिए चुनावी जन सभा ।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़

चम्पावत – लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों का चुनावी शोर बढ़ने लगा है ।उत्तराखंड की पाँचों लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। जिसके लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी खुद जनता तक अपनी पहुंच बनाने के लिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं तो वही बड़े-बड़े राजनीतिक दल अपने स्टार प्रचारकों के माध्यम से चुनाव में धार देने में लग गए है । इसी के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह कल 2 बजे रामलीला मैदान लोहाघाट में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जन सभा करँगे ।जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस दी है ।तो वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परसों 13 अप्रैल को टनकपुर- बनबसा में रोड शो व जनसभा के माध्यम से भाजपा के पक्ष में वोट मांगेंगे । वही कांग्रेस प्रत्याशी ने भी चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में लोगों से सम्पर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया है । इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी प्रदीप टम्टा सहित तमाम कार्यकर्ताओ द्वारा वालिक , देवीधुरा पाटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया गया । तो वही दूसरी ओर उतराखण्ड परिवर्तन पार्टी की किरन आर्य द्वारा भी लोहाघाट, चम्पावत में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की ।


खबरे शेयर करे :